सावधान, अब रांग साइड वाहन चलाने वालों की गाड़ी के टायर फाड़ देंगे ये टायर किलर्स
टायर किलर स्पीड ब्रेकर की तरह काम करेगा।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) नई दिल्ली: देश में अधिकतर लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं करते और अधिकतर दुर्घटनाएं यातायात के नियम तोड़ने के कारण होती हैं। देश के लगभग सभी शहरों की सड़कों पर आपको रांग साइड वाहन चलाने वाले दिख जायेंगे। समय बचाने के लिए लोग रांग साइड वाहन चलाते हैं। पुणे में ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने की अनोखी पहल हुई है। यहां के अमानोरा पार्क टाउन में टायर किलर्स लगाए गए हैं। जो यातायात नियमों का पालन करने वालों के लिए तो स्पीड ब्रेकर की तरह काम करेगा। मगर जो वाहन चालक रॉन्ग साइड आएगा। ये टायर किलर्स उनकी गाड़ी के टायर को फाड़ देगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें धातु की बड़ी-बड़ी कील लगी हुई हैं। ऐसे में अगर कोई वाहन चालक रॉन्ग साइड आने की कोशिश करेगा तो ये कील उसके टायर को फाड़ देगी।