काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान दोषी करार।

अन्‍य सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है।

(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार दे दिया है। इस मामले में शामिल अन्‍य आरोपियों को बरी कर दिया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी अभिनेता सलमान खान बहन अर्पिता और अलविरा के साथ कोर्ट पहुंचे थे। फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सन् 1998 में उन पर दो काले हिरणों के शिकार का मामला दर्ज किया गया था। सलमान के अलावा उनके को-एक्टर्स सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम भी इस मामले में आरोपी थे।

Leave A Reply