कुल्लू:कुल्लू जिला के चारों नगर निकाय क्षेत्रों कुल्लू, मनाली, भुंतर और बंजार की मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है। अगर किसी व्यक्ति को मतदाता सूचियों के इन प्रारूप पर कोई आपत्ति है या वह अपना नाम इनमें शामिल करने का दावा प्रस्तुत करना चाहता है तो इन क्षेत्रों के पुनर्निरीक्षण अधिकारी एसडीएम कुल्लू, एसडीएम मनाली, एसडीएम बंजार और तहसीलदार भुंतर के कार्यालय में 11 जून तक अपना दावा या आपत्ति निर्धारित प्रपत्र पर प्रस्तुत कर सकता है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यूनुस ने बताया कि पुनर्निरीक्षण अधिकारी तीन दिन के भीतर इन दावों या आपत्तियों का निपटारा करेंगे। उन्होंने इस वर्ष की पहली जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवाओं से अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने की अपील भी की।