माइक्रो मैपिंग के लिए चिह्नित की आनी की 32 पंचायत

कुल्लू :एडीएम अक्षय सूद ने बताया कि कुल्लू जिला के आनी उपमंडल की 32 पंचायतों को माइक्रो मैपिंग के अंतर्गत चिह्नित किया गया है, ताकि प्राकृतिक आपदा के दौरान त्वरित कदम उठाए जा सकें। वीरवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम ने यह जानकारी दी।
 उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की आपदा के समय सभी संबंधित विभागों का सहयोग लिया जाएगा। जिला में गठित विशेष टीमों को एनडीआरएफ के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उपमंडल व खंड स्तर पर आपातकालीन दूरभाष नंबर जारी किए जाएंगे।
Leave A Reply