घियागी पंचायत में आयोजित हुआ आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम
यह कार्यक्रम नेहरु युवा केन्द्र द्वारा खण्ड स्तर पर किया गया
कुल्लू :नेहरु युवा केन्द्र द्वारा खण्ड स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन दिनांक19 जून 2018 को बंजार ब्लाॅक की घियागी पंचायत में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे विभिन्न युवक मण्डल व महिला मण्डलों ,स्वयं सहायता समूह व गैर सरकारी संस्थाओं के 70 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेष्य युवक मण्डलों को संगठित कर राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में शामिल करना है। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान श्री जय सिंह ,उप प्रधान ओम प्रकाश तथा प्रथम एजुकेशन से डिस्ट्रिक्ट कोआॅर्डिनेटर श्री पुरुषोतम ठाकुर रिर्सोस पर्सन इस कार्यक्रम में रहे।
नेहरु युवा केन्द्र की राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवी दुर्गा शर्मा ने कार्यक्रम में आये हुये सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया व सभी प्रतिभागियों से स्वच्छ भारत समर इर्टरनशिप कार्यक्रम में जुड़ने की अपील की व आनॅलाइन या आफॅलाइन रजिस्टेशन करवाने को कहा गया।जिसमे जिला स्तर पर विजेता रहने वाली टीम को 30000,20000,10000 की राशि पुरस्कार के तौर पर दी जायेगी। इस कार्यक्रम से जुड़ कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुिनश्चित करें।

तत्पश्चात प्रथम एजुकेशन से डिस्ट्रिक्ट कोआॅर्डिनेटर श्री पुरुषोतम ठाकुर ने नशे के बारे में जानकारी दी और साथ ही उन्होंनें एजुकेशन डिपार्टमेंट से रिलेटेड जानकारी लोगों को दी उन्होनें कहा कि युवा शक्ति ही एक ऐसी पीढ़ी है जो कि समाज को बदलने में और समाज में फैली कुरीेतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान निभाती है इसलिए युवाओं का सही मार्गदर्शन तथा कौशल विकास कार्यो में उनका सहयोग लेना और देना चाहिए ।
अंत में ग्राम पंचायत प्रधान नेवी द्वारा नेहरु युवा केन्द्र का धन्यवाद किया गया कि वह युवाओं के विकास तथा संगठन के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते रहते है जिससे कि युवाओं को सही मार्गदर्शन हो सके उन्होंने स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के बारे में लेागों से अपील भी की स्वच्छता को अपनाए और खुद भी अपने गांव, पब्लिक प्लेसेस ,स्कूल, घर आदि पर सफाई का ध्यान रखते हुए स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस कार्यक्रम में,राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी दूर्गा देवी और घनश्याम उपस्थित रहे ।