कुल्लू: अपार ऊर्जा से हो सकती है देश के समृद्व समाज की स्थापना:- यह उद्गार डाॅ0 लाल सिंह जिला युवा समन्वयक ने देवसदन कुल्लू में प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुये कहे। उन्होंने कहा कि युवा स्वयं को पहचाने और अपने शरीर और मन को स्वस्थ और स्वच्छ रखें तभी आप देश को विकास पथ पर ले जा सकते है ।
उन्होनें यह भी बताया कि रीजनल एडवेंचर शिविर उतरी क्षेत्र के तीसरे दिन युवाओं को रैपलिंग और रैस्क्यू आपॅरेशन तकनींको का प्रशिक्षण दिया गया वहीं इस शिविर में पर्वतारोहण सें संबधित रैपलिंग, जुमारिक , राॅकक्लाइमिंग, वोल्डरिंग, जिपलाइन और ट्रैकिंग, रिवर क्रांसिग सहित अन्य गातिविधियां सिखाई जा रही है।

रैपलिंग और रैस्क्यू आॅपरेशन तकनीकों का दिया प्रशिक्षण इंस्ट्रक्टर विक्की ठाकुर ने बताया कि लगवैली तथा पास की नैसर्गिक सुदंरता को निहारते हुए प्रतिभागियों ने बहुत मस्ती की। एक्टीविटीज में आर0ए0सी0 के कंमाडैंट डाॅ0 लाल सिंह ने भी भाग लिया। इंस्ट्रक्टर ने बड़ी लग्न व निष्ठा से एक्टीविटीज करवाई। तत्पश्चात प्रतिभागियों को विभिन्न तरह की नाट््स की जानकारी भी दी गई।
वहीं सांस्कृतिक संध्या में जगदम्बा ने मण्डी का प्रतिनिधित्व करते हुए मंच का संचालन किया और अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मंजिल उन्हें मिलती है जिनके सपनो में जान होती है । इस दौरान दिलीप ठाकुर पत्रकार व विनोद प्रधान युवक मण्डल फोजल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। प्रतिभागियों में से मनीष शशोदिया ने मुख्यमंत्री दिल्ली की भूमिका अदा की। वही मेंद्य , साहिल व विक्रम ने चुटकूले व गीत गाकर सभी का मंनोरंजन किया।