अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी का भाषण भारत से ज्यादा पाक में सर्च किया गया।
गूगल ट्रेंड की मानें तो भारत से ज्यादा पाकिस्तान में लोग मोदी के भाषण में दिलचस्पी दिखा रहे थे।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर देश में ही नहीं विदेश की भी नजरें थीं। मोदी के भाषण पर सबसे ज्यादा उत्सुकता पाकिस्तान में दिखी और वह भी भारत से ज्यादा। गूगल ट्रेंड की मानें तो भारत से ज्यादा पाकिस्तान में लोग मोदी के भाषण में दिलचस्पी दिखा रहे थे। इसके अनुसार रात करीब पौने ग्यारह बजे गूगल पर नरेंद्र मोदी के भाषण को लेकर उत्सुकता 67 फीसद और भारत में 59 फीसद थी। इसके बाद ओमान, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, कतर, आस्ट्रेलिया, जर्मनी और बांग्लादेश, सऊदी अरब, यूएई, नेपाल और सिंगापुर का नंबर था। लोग मोदी, नरेंद्र, नरेंद्र मोदी, मोदी राहुल, मोदी स्पीच, मोदी लाइव, मोदी टुडे, मोदी स्पीच टुडे, मोदी स्पीच लाइव आदि की वर्ड के जरिये भाषण की जानकारी टटोल रहे थे।