जूलियन असांजे हो सकते हैं गिरफ्तार- इक्वाडोर ने असांजे को दूतावास से बाहर निकालने के संकेत दिए।

इक्वाडोर के राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो ने हाल में कहा था कि अंसाजे को वहां से निकल जाना चाहिए।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : ब्रिटेन में इक्वाडोर दूतावास में शरण लिए हुए विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन अंसाजे को जल्द ही वहां से निकाला जा सकता है। इक्वाडोर के राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो ने हाल में कहा था कि अंसाजे को वहां से निकल जाना चाहिए। 47 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई नागरिक असांजे 2012 से मध्य लंदन के नाइट्सब्रिज इलाके में स्थित इक्वाडोर के दूतावास में रह रहे हैं जहां उन्हें राजनीतिक शरण मिली हुई है। ‘द टाइम्स’ की खबर के अनुसार मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘‘मुझे आशंका है कि उन्हें (असांजे) मिली शरण छिन सकती है। इसका मतलब है कि उन्हें दूतावास से निकाल दिया जाएगा। यह कब होगा ये बताना मुश्किल है।”
इक्वाडोर के राष्ट्रपति ने हाल में स्पेन में कहा था कि किसी को भी बहुत लंबे समय के लिए शरण में नहीं बने रहना चाहिए। उन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में मैड्रिड में एक कार्यक्रम में कहा था, ‘‘मैं कभी भी असांजे की गतिविधि के पक्ष में नहीं रहा।’’ मोरेनो ने कहा था कि वह लोगों के निजी ईमेल में दखल देने के भी पक्ष में नहीं है और ऐसा कानूनी तरीकों के जरिये किया जा सकता है। असांजे के एक सहयोगी ने राजनीतिक शरण वापस लेने के फैसले को लेकर इक्वाडोर के राष्ट्रपति की आलोचना की। असांजे विकीलीक्स के जरिये खुफिया सूचनाएं लीक करने के लिए अमेरिका को प्रत्यर्पित किए जाने का खतरा है।

Leave A Reply