PM मोदी मन की बात कार्यक्रम में बोले- “तकनीक का बेहतर इस्तेमाल कर रहे हैं देश के युवा”
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि देश के युवा आज तकनीक का बेहतर इस्तेमाल कर रहे हैं
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (रविवार) मन की बात कार्यक्रम के 46वें संस्करण के जरिए से जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि देश के युवा आज तकनीक का बेहतर इस्तेमाल कर रहे हैं।पीएम मोदी ने महापुरुष लोकमान्य तिलक के बारे में कहा कि अंग्रेज लोकमान्य तिलक से काफी डरे हुए थे। अक्टूबर 1916 में लोकमान्य तिलक जब अहमदाबाद आए थे तो तकरीबन 40 हजार लोगों ने उनका स्वागत किया था। तिलक के निधन के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल ने उनके स्मारक के लिए विक्टोरिया गार्डन को चुनाव। अंग्रेज इस निर्णय से सहमत नहीं थे। लेकिन सरदार पटेल ने स्मारक लगवाई और महात्मा गांधी से इसका उद्घाटन कराया। इस प्रतिमा में तिलक एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनकी कुर्सी पर लिखा है कि स्वराज हमारा अधिकार है।पीएम मोदी ने लोगों से गणेशोत्सव इको फ्रेंडली मनाने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने पिछली बार भी लोगों से इको फ्रैंडली गणेशोत्सव मनाने के लिए कहा था। इस बार भी आग्रह कर रहा हूं।इससे पहले मन की बात कार्यक्रम में महाकवि गोपाल दास नीरज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पिछले दिनों हमें नीरज जी छोड़ कर चले गए। उनकी कविता में हमें आशा की झलक दिखाई देती थी।पीएम मोदी ने कहा जो युवा अपने घर को छोड़कर बाहर पढ़ने गए हैं, वे वहां के बारे में जानें। वहां के पर्यटन स्थलों को जानना चाहिए। कॉलेज शुरू कर रहे युवाओं को पीएम मोदी ने शुभकामनाएं दीं।मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने दिल्ली के प्रिंस कुमार, नागपुर की खुशी, गुड़गांव की दिव्यांग बेटी अनुष्का जैसे आदि छात्र-छात्राओं का नाम लिया। उन्होंने कहा कि इन सभी ने दृढ़ संकल्प से कामयाबी हासिल की। पीएम मोदी ने कहा, ‘कुछ दिनों पहले मेरी नजर एक खबर पर गई जिसमें लिखा था कि दो युवाओं ने किया पीएम मोदी के सपनों को साकार। घटना थी कि अमेरिका के सेन जोसे में मैं चर्चा कर रहा था। इसके बाद रायबरेली के दो आईटी प्रोफेशनल ने एक स्मार्ट गांव एप को तैयार किया है। इससे वे किसी भी सूचना को अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं।’ पीएम मोदी ने इस एप के बारे में बताया कि गांव के ज्यादातर लोगों ने इसका प्रचार किया। इससे गांव के किसानों को एप से काफी फायदा हुआ।बता दें कि मन की बात का लाइव प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर), दूरदर्शन और कई अन्य चैनल्स पर किया गया। वहीं, हिंदी भाषा में कार्यक्रम के प्रसारण के बाद स्थानीय भाषाओं में भी मन की बात को सुना जा सकेगा। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने अपनी 45वीं मन की बात में बीजेपी फाउंडर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि मुखर्जी ने देश की एकता के लिए काम किया। उन्होंने कहा था कि भारत का एक समृद्ध इतिहास रहा है। ऐसा कोई महीना नहीं है, जिसमें कोई-न-कोई ऐतिहासिक घटना न घटी हो। भारत में हर जगह की अपनी एक विरासत है। वहां से जुड़ा कोई संत है, कोई महापुरुष है, कोई प्रसिद्ध व्यक्ति है, सभी का अपना-अपना योगदान है, अपना महात्म्य है।