हिमाचल: बारिश के कारण 14 अगस्त को 10 जिलों के स्कूल-कॉलेजों में रहेगी छुट्टी

सूबे को बारिश से हुए नुकसान को लेकर शिमला में सोमवार दोपहर को आपात बैठक में समीक्षा की गई। इसी दौरान 14 अगस्त को भी स्कूलों के अलावा सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते जल थल एक हो गया है। भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जिंदगी की रफ्तार थम सी गई है। उधर, सोमवार को हिमाचल के सिरमौर को छोड़कर बाकी 11 जिलों में स्कूल बंद रहे। वहीं प्रदेश सरकार ने एहतियान मंगलवार को भी 10 जिलों में स्कूल बंद रखने का ऐलान किया है। सूबे को बारिश से हुए नुकसान को लेकर शिमला में सोमवार दोपहर को आपात बैठक में समीक्षा की गई। इसी दौरान 14 अगस्त को भी स्कूलों के अलावा सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इन में स्कूलों के अलावा कॉलेज भी शामिल हैं। प्रदेश सरकार की ओर से बाकायदा इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया। हिमाचल में बीते 24 घंटे में हुई झमाझमा बारिश से अब सोलह लोगों की मौत हो चुकी है।सोलन जिले में सात, मंडी और ऊना में तीन-3, हमीरपुर दो और बिसालपुर में एक शख्स की जान गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश होगी। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के नौ जिलों में 14 अगस्त को छुट्टी का ऐलान किया गया है। कुल्लू, मंडी, शिमला, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, हमीरपुर, कांग़ड़ा, किन्नौर में स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। ऊना में स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे। उधर, लाहौल स्पीति में स्कूलों में आजकल अवकाश चल रहा है।

Leave A Reply