अमेरिका में टूर्नामेंट हारने के बाद शख्स ने की अंधाधुंध फायरिंग, चार लोगों की हुई की मौत

पुलिस का कहना है कि इस गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अमेरिका के फ्लोरिडा शहर के जैक्सनविल में हुई मास फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है। जैक्सनविले शेरिफ कार्यालय ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी और बताया कि, ‘गोलीबारी में मौके पर कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोगों को वहां से ले जाया गया है।’ उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि कोई दूसरा संभावित बंदूकधारी है या नहीं। उन्होंने लोगों को घटना वाले क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी।स्थानीय मीडिया के अनुसार जैक्सनविल लैंडिंग एरिया के पास स्थित एक एंटरटेनमेंट कॉम्प्लेक्स में कुछ संदिग्ध हमलावरों ने भीड़ पर ताबड़तोड़ गोलाबारी की है। इस गोलीबारी में 4 लोग मारे गए हैं, जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं। वहीं फायरिंग करने वाले एक शख्स को मौके पर मार गिराया गया है।घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने जैक्सनविल की ओर आने वाले सभी रास्तों को सीज कर दिया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस घटना के वीडियो में गोली चलने की आवाज आ रही है। इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।गोलीबारी एक एंटरटेनमेंट कॉम्प्लेक्स के अंदर एक रेस्तरां में चल रहे वीडियो गेम टूर्नामेंट के दौरान हुई। इस टूर्नामेंट के लाइव वीडियो में कई बार गोली चलने की आवाज़ें सुनी जा सकती हैं। इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे प्रतिभागी घटना के वक्त अमरीकी फुटबाल गेम मेडन खेल रहे थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक एक गेमर ने हारने के बाद गोलियां चलाई और फिर खुद को भी मार डाला। रिपोर्ट में एक अन्य गेमर के बयान के हवाले से यह खबर लिखी गई है। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने इस पहलू की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है कि गोली चलाने वाले व्यक्ति ने टूर्नामेंट में हारने के बाद गोलियां चलाना शुरू की।पुलिस ने हादसे के बाद जैक्सनविल की लैंडिग एरिया की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है, इसके अलावा लोगों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। हमले के बाद पुलिस ने यहां सर्च ऑपरेशन चलाते हुए लोगों से पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस ने बताया कि जिस स्थान पर गोलीबारी की गई है, वह एक भीड़ वाला इलाका माना जाता है और शनिवार को छुट्टी होने के कारण यहां कई लोग मौजूद थे। हालांकि, हमले की वजह के बारे में अब तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

Leave A Reply