देना, विजया और बैंक ऑफ बड़ौदा के विलय से बनेगा देश का तीसरा बड़ा बैंक।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा, "सरकार ने बजट में घोषणा की थी कि बैंकों का एकीकरण हमारे एजेंडे में है। इसी दिशा में पहला कदम घोषित किया गया।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : केंद्र सरकार ने तीन बैंकों देना, विजया और बैंक ऑफ बड़ौदा के विलय का फैसला किया है। मर्ज होने के बाद यह देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बनेगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा, “सरकार ने बजट में घोषणा की थी कि बैंकों का एकीकरण हमारे एजेंडे में है। इसी दिशा में पहला कदम घोषित किया गया। इससे किसी भी बैंक कर्मचारी की सेवाओं पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। सभी के लिए सेवा परिस्थितियां बेहतर रहेंगी।” राजीव कुमार ने बताया, “बैंकों की परिसंपत्तियों की गुणवत्ता बनाए रखने का दबाव बढ़ रहा है, इसलिए यह फैसला लिया गया है। सरकार की सोच पिछली गलतियों का दोहराव न करते हुए बैंकों की नींव को फिर से मजबूत करने की है।”