नही चुन पा रहें Jio,Vodafone, Airtel, BSNL और Idea के बीच में तो पढ़िए ये आर्टिकल
तो जानते हैं इन प्लान्स के फीचर्स के बारे में। ताकि आप अपनी पसंद का प्लान खुद चुन सकें।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : आज हम आपके लिए Jio,Vodafone, Airtel, BSNL और Idea के 150 रुपये से कम कीमत वाले प्री-पेड प्लान्स लेकर आए हैं। इन प्लान्स में आपको फ्री वॉयस कॉलिंग के साथ 1GB तक का डाटा मिलता है। इसके अलावा आपको फ्री SMS करने को भी मिलते हैं। तो जानते हैं इन प्लान्स के फीचर्स के बारे में। ताकि आप अपनी पसंद का प्लान खुद चुन सकें।
Reliance Jio
जियो 149 रुपये प्लान: इस प्लान में आपको 1.5GB 3G/4G डाटा रोज इस्तेमाल करने को मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में फ्री लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ फ्री रोमिंग की भी सुविधा मिलती है। इसके अलावा आपको रोज 100 SMS करने को मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस पैक में आपको जियो ऐप्स की सर्विसेज JioMovies, JioTV और JioMusic का फ्री एक्सेस मिलता है।
जियो 98 रुपये प्लान: जियो के 98 रुपये के रिचार्ज पर आपको 2GB का हाई स्पीड 4G डाटा इस्तेमाल करने को मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में फ्री लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ फ्री रोमिंग की भी सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस पैक में आपको जियो ऐप्स की सर्विसेज JioMovies, JioTV और JioMusic का फ्री एक्सेस मिलता है।
Vodafone
वोडाफोन 149 रुपये प्लान: इस प्लान में आपको 2GB, 3G/4G डाटा इस्तेमाल करने को मिलता है। इस प्लान में आपको फ्री वोडाफोन-टू-वोडाफोन कॉलिंग करने को मिलती है। वहीं दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए आपको टैरिफ के मुताबिक शुल्क देना होगा। इस प्लान की वेलिडिटी 28 दिनों की है।
वोडाफोन 99 रुपये प्लान: इस प्लान में फ्री वायस कॉलिंग मिलती है। हालांकि की इस प्लान में आपको किसी तरह का डाटा नहीं मिसता है। इस प्लान की वेलिडिटी 28 दिनों की है।
harti Airtel
एयरटेल 97 रुपये प्लान: इस प्लान में आपको 1GB, 3G/4G डाटा इस्तेमाल करने को मिलता है। इसके अलावा आपको 350 मिनट की फ्री लोकल या एसटीडी कॉलिंग करने को मिलती है। इस प्लान की वेलिडिटी 28 दिनों की है।
एयरटेल 149 रुपये प्लान: इस प्लान में आपको 1GB, 3G/4G डाटा इस्तेमाल करने को मिलता है। इस प्लान में आपको फ्री लोकल और एसटीडी के साथ फ्री रोमिंग की भी सुविधा मिलती है। इस प्लान की वेलिडिटी 28 दिनों की है।
BSNL
बीएसएनएल 98 रुपये प्लान: बीएसएनएल ने ज्यादा डाटा का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए 98 रुपये का प्लान पेश किया है। कंपनी ने इस प्लान का नाम Data Tsunami रखा है। इस प्लान में आपको कुल 39GB डाटा इस्तेमाल करने को मिलता है जहां आप हर रोज 1.5GB डाटा रोज इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में वॉयस कॉल्स और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है। इस प्लान की वेलिडिटी 26 दिनों की है।
बीएसएनएल 75 रुपये प्लान: इस प्लान में 10GB डाटा इस्तेमाल करने को मिलता है। इसके साथ आपको फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री रोमिंग की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा आपको 500 SMS करने को मिलते हैं। यह प्लान केवल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिएपेश किया गया है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में यह प्लान BSNL Jeevitha Prepaid Plan के नाम से पेश किया गया है। इस प्लान को कंपनी जल्द ही दूसरे शहरों में भी लॉन्च कर सकती है।
Idea