देखिए मुकेश अंबानी की पार्टी में जाह्नवी कपूर का स्टनिंग लूक

इस पार्टी में अनिल कपूर, सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भी मौजूद हैं लेकिन, सबसे ज़्यादा ध्यान जाह्नवी कपूर पर है

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का अपना टशन और स्टाइल है। वो जहां होती हैं ख़बरों में रहती हैं। जाह्नवी की लेटेस्ट तस्वीरें इटली से आई हैं जिनमें एक बार फिर वो अपने लुक से सबका दिल जीत रही हैं।

इस पार्टी में अनिल कपूर, सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भी मौजूद हैं लेकिन, सबसे ज़्यादा ध्यान जाह्नवी कपूर पर है। जाह्नवी कपूर यहां भी अपने लुक से सुर्ख़ियों में बनी हुई है और उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही हैं!

जाह्नवी कपूर के बारे में आप जानते ही हैं कि वो अपनी पहली फ़िल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में जोरदार तरीके से एंट्री कर चुकी हैं और अब वो करण जौहर के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘तख़्त’ के लिए चर्चा में रहती हैं। इन खुशियों की चमक उनके चेहरे पर साफ़ देखी जा सकती है।

बहरहाल, जाह्नवी का अपना एक अलग स्टाइल है और सोशल मीडिया पर भी उनकी एक ज़बरदस्त की फैन फॉलोविंग है।

Leave A Reply