Breaking News कर्नाटक : NH-4 पुणे बेंगलोर हाईवे के उज्जवल नगर फ़्लाई ओवर पर मिली व्यक्ति की लाश
बहुत तेज़ बारिश के बीच फ्लाईओवर पर मिली लाश, लाश की वाहन द्वारा कुचले जाने की आशंका, पुलिस का 100 नंबर है बिजी, न्यूज़ लाइव नाउ के रिपोर्टर ने टोल नाके से सूचना दी
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ ) : कर्नाटक में NH-4 pune बेंगलोर हाईवे के उज्जवल नगर फ़्लाई ओवर पर एक अज्ञात वाहन ने एक आदमी को टक्कर मारी है। देर रात 1 बज कर 40 मीनट के करीब एक अज्ञात व्यक्ति का शव उज्वल नगर फ़्लाई ओवर पर दिखाई दिया। इस वक्त बारिश हो रही थी और कई वाहन फ़्लाई ओवर पर से गुजर रहें थे। इसी समय न्यूज़ लाइव नाउ के संवादाता की गाड़ी फ़्लाई ओवर के उपर से गुजरी तो उन्होंने फ़्लाई ओवर पर पड़ी लाश देखी।ऐसा लग रहा था की उस लाश का सर किसी भारी वाहन ने कुचल दिया हो।तुरंत न्यूज़ लाइव नाउ के संवादाता ने पुलिस की १०० नंबर हेल्पलाइन पर कॉल किया लेकिन करीब पचास बार कॉल करने पर भी ‘यूजर बिजी’ इस तरह का मैसेज आता रहा और कॉल नहीं हो पाया। फिर संवादाता ने अन्य उपलब्ध इमरजेंसी नम्बरों पर कॉल करने की कोशिश की लेकिन सभी नंबर व्यस्त थे। संवादाता ने निकटस्त पुलिस स्टेशन का नंबर लगाया लेकिन उसे भी किसी ने नहीं उठाया। इसके बाद संवादाता ने निकटस्त टोल नाके पर जा कर वहां के अधिकारीयों को सूचित किया। यह व्यक्ति कौन है और वह फ्लाईओवर पर इतनी रात को क्या कर रहा था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।