जानिए क्यों 1 लाख से भी ज़्यादा में बिक रहा है iPhone XS Max
हां जानना जरूरी है कि 32,195 रुपये की लागत वाले iPhone XS Max के के 256GB वेरिएंट को Apple अमेरिका में 1,299 यूएस डालर यानी 94,466 रुपये में बेच रहा है
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : iPhone XS Max स्मार्टफोन को हाल ही में Apple ने लॉन्च किया है। फोन प्रीमियम सेगमेंट में आता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस फोन को बनाने में Apple को कितने पैसे खर्च करने पड़े? नहीं, तो आपको बता दें कि iPhone XS Max के 256GB स्टोरेज को बनाने में Apple को 443 डॉलर खर्च करने पड़े, जो कि भारतीय करेंसी के मुताबिक करीब 32,195 रुपये है।हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone XS Max में Samsung की 6.5 इंच की OLED स्क्रीन सबसे महंगी है, जिसके लिए Apple को 80.50 डॉलर खर्च करने पड़े, जो कि भारतीय करेंसी के मुताबिक करीब 5,853 रुपये है। यहां जानना जरूरी है कि 32,195 रुपये की लागत वाले iPhone XS Max के के 256GB वेरिएंट को Apple अमेरिका में 1,299 यूएस डालर यानी 94,466 रुपये में बेच रहा है। यानी iPhone XS Max को बनाने में कंपनी को OnePlus 6 से भी कम लागत आई है।iPhone XS Max में A12 बायोनिक चिप लगा है, जिसके लिए Apple को 72 यूएस डालर ( 5,235 रुपये) खर्च करने पड़े। वहीं फ्लैश स्टोरेज के लिए कंपनी को 65 यूएस डॉलर (4,725 रुपये) देना पड़ा। Surgical Steel फ्रेम की लागत 58 यूएस डॉलर(4,216 रुपये) है। हालांकि यह अनुमानित कीमत मौजूदा मार्केट के मुताबिक है। इसके अलावा इसमें Apple की तरफ से मार्केटिंग और विज्ञापन पर किए खर्च के साथ iOS 12, रिसर्च और डेवलपमेंट में किए खर्च को शामिल नहीं किया गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कंपनी फोन को बनाने से ज्यादा उसके विज्ञापन, मार्केटिंग और रिसर्च में ज्यादा खर्च करती है, जिससे इसकी लागत महंगी हो जाती है।iPhone XS Max का बिल ऑफ मेटेरियल (BOM) कॉस्ट 443 यूएस डॉलर (32,195 रुपये) है, जो iPhone X के 64GB मॉडल से 50 यूएस डालर ( 3,636 रुपये) महंगा है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि कंपनी को इन फोन्स से कई गुना मुनाफा होगा। यहां जानना जरूरी है कि यह फोन अमेरिका के मुकाबले भारत में ज्यादा मंहगा बिकेगा। यानी इस फोन के लिए आपको 1 लाख से ज्यादा रुपये देने होंगे।