अगले 48 घंटों के लिए दुनिया के सारे देशों में इंटरनेट पर आ सकती है कनेक्टीविटी की समस्या

इंटरनेट कॉर्पोरेशन ऑफ असाइन नेम्स एंड नंबर (आईसीएएनएएन) की मैंटेनेंस वर्क के दौरान क्रिप्टोग्राफिक की बदली जाएगी, जो डोमेन नेम सिस्टम (डीएनएस) या इंटरनेट की एड्रेस बुक की सुरक्षा में मदद करता है

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : दुनियाभर में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को अगले 48 घंटों में नेटवर्क फेल्योर का अनुभव हो सकता है। इसकी वजह मेन डोमेन सर्वर का रूटीन मैंटेनेंस बताया जा रहा है।इंटरनेट कॉर्पोरेशन ऑफ असाइन नेम्स एंड नंबर (आईसीएएनएएन) की मैंटेनेंस वर्क के दौरान क्रिप्टोग्राफिक की बदली जाएगी, जो डोमेन नेम सिस्टम (डीएनएस) या इंटरनेट की एड्रेस बुक की सुरक्षा में मदद करता है। एक बयान में आईसीएएनएएन ने कहा कि एक सुरक्षित, स्थिर और लचीला डीएनएस सुनिश्चित करने के लिए ग्लोबल इंटरनेट शटडाउन आवश्यक है। इससे कुछ इंटरनेट उपयोगकर्ता अगर उनके नेटवर्क ऑपरेटर या इंटरनेट सेवा प्रदाता (आईएसपी) इस बदलाव के लिए तैयार नहीं हैं तो वे प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, सिस्टम सिक्योरटी को अनेबल करके इस प्रभाव से बचा जा सकता है।

Leave A Reply