बेंगलुरु : केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

इसके पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल, विजय गोयल सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ बेंगलुरु में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अनंत कुमार के छोटे भाई नन्द कुमार ने अनंत कुमार की चिता को मुखाअग्नि दी। अनंत कुमार का अंतिम संस्कार ब्राह्मण रीति के अनुसार हुआ। वैदिक श्लोकों के उच्चारण के बीच उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु के चामराजपेट श्मशान घाट पर किया गया।अंतिम संस्कार के दौरान अनंत कुमार अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लग रहे थे। इसके पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल, विजय गोयल सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी।इससे पहले सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिवंगत केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी। ज्ञात रहे कि केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे। 59 साल के अनंत कुमार का पहले लंदन और न्यूयॉर्क में इलाज चला और 20 अक्टूबर को ही उन्हें बेंगलुरु लाकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा कि मेरे सहकर्मी और दोस्त अनंत कुमार के निधन के बारे में सुनकर मुझे काफी दुख हुआ। वह शानदार नेता थे, जिन्होंने युवा के रूप में राजनीति में कदम रखा और अब तक अत्यंत परिश्रम और करुणा के साथ लोगों की सेवा में लगे थे। उन्हें हमेशा उनके अच्छे कामों के लिए याद किया जाएगा।’ मोदी ने बताया कि उन्होंने अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी से भी बात की है।

Leave A Reply