उत्तर प्रदेश : ‘ठांय-ठांय’ आवाज निकाल कर बदमाशों को डराने वाले दरोगा हुए घायल, लगी गोली !

गोली उनके हाथ को छूते हुए निकल गई।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : संभल जिले के असमोली में मुठभेड़ में अमरोहा जिले का एक बदमाश गिरफ्तार हुआ है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, ठांय-ठांय की आवाज निकालने से सुर्खियों में छाए दरोगा भी मुठभेड़ में घायल हुए हैं। गोली उनके हाथ को छूते हुए निकल गई। दरोगा और बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मौके से भागे बदमाश को पकड़ने के लिए कांबिंग की गई, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ सका। सभी अखबारों ने इस खबर को प्रमुखता से छापा है।कालेधन की तलाश में लखनऊ और कानपुर के 29 ठिकानों पर आयकर सर्वे में अधिकारियों के हाथ बड़े पैमाने पर नकदी, फर्जी निवेश, सोना, विदेशी मुद्रा, विदेशी स्कॉच और संपत्ति के दस्तावेज हाथ लगे हैं। गुरुवार सुबह से शुरू सर्वे शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। हालांकि बरामदगी से आयकर अधिकारी संतुष्ट नहीं थे। दैनिक जागरण ने इस खबर को प्रमुखता दी है।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने हाल ही में एक विवादस्पद और हैरान करने वाला बयान दिया है। विक्रम सैनी ने कहा है कि जिन लोगों को भारत में डर लगता है उन्हें बम से उड़ा देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा है कि ऐसे लोगों को देश छोड़कर चले जाना चाहिए। हिंदुस्तान ने इस खबर को प्रमुखता से छापा है।

मेरठ पुलिस की मदद से एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए नईम के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। एनआईए अब दोनों मोबाइल्स की डिटेल निकाल कर उससे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। गत 26 दिसंबर को एनआईए के छापे के बाद से फरार नईम पर अतंकी संगठन को हथियार सप्लाई करने का आरोप है। नवभारत टाइम्स ने इस खबर को प्रमुखता से छापा है।

Leave A Reply