(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। सीडीएससीओ ने दिसंबर महीने का ड्रग अलर्ट जारी कर दिया है. जांच में प्रदेश के कई दवाई निर्माता कंपनियों को बड़ा झटका लगा है. देशभर की 29 दवाओं सहित हिमाचल में बनी आठ दवाइयों के सैंपल्स को खराब पाया गया है. सीडीएससीओ ने खराब दवाओं का स्टॉक वापिस मंगवाने और संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा हैl राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह ने बताया कि सभी संबंधित उद्योगों को नोटिस जारी किए गए हैं. दवाओं का बैच रिकॉल करने के लिए भी कहा हैl सभी संबंधित दवा उद्योगों से सैंपल फेल होने का कारण पूछा जाएगाl
जिला सोलन के नालागढ़ स्थित एक्मे लाइफ साइंस में निर्मित पावरगैसिक टैबलेट को फेल पाया गया है। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह ने कहा कि सभी संबंधित उद्योगों को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही दवाओं का बैच रिकॉल करने के लिए भी कहा है। कहा कि सभी संबंधित दवा उद्योगों से सैंपल फेल होने का कारण पूछा जाएगा। अगर जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।