खाई में लुढ़की कार पेड़ से अटकी, बाल-बाल बचा चालक

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : सोलन।जाको राखे साइयां मार सके ना कोई’ यह कहावत उस समय चरितार्थ हुई जब सोलन में एक कार गहरी खाई में गिरकर अचानक पेड़ पर अटक गई, जिससे कार सवार व्यक्ति की जान बाल-बाल बची। बताया जा रहा है कि हादसा गुरुवार को हुआ।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि अगर कार नीचे गिर जाती तो व्यक्ति की जान जा सकती थी। फिलहाल उसको मामूली चोटें आई हैं। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

PunjabKesari

एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने कहा मामले की जांच की जा रही है। अभी पता चला है कि कार में मात्र एक व्यक्ति ही सवार था।

Leave A Reply