वीरभद्र सिंह को चुनाव में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, बनाए जा सकते हैं प्रचार समीति के अध्यक्ष

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला।3 राज्यों में जीत से उत्साहित कांग्रेस ने हिमाचल में लोकसभा चुनाव में चारों सीटें जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है. पार्टी वरिष्ठ नेता और छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान सौंप सकती है.

बता दें वीरभद्र सिंह और हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष दिल्ली में हैं और पार्टी हाईकमान की बैठक भी जारी है. हिमाचल में वीरभद्र सिंह के सियासी कद का पूरा लाभ लेने के लिए पार्टी पूर्व सीएम को  चुनाव प्रचार समीति का अध्यक्ष बनाने पर विचार कर रही है.
Leave A Reply