कंगना रनौत बोली – अगर करणी सेना वालों ने परेशान करना नहीं छोड़ा तो वे उन्हें तबाह कर देगी !
कंगना ने कहा है कि अगर करणी सेना वालों ने परेशान करना नहीं छोड़ा तो वे उन्हें तबाह कर देंगी।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : 2018 में पद्मावती का देशभर में विराेध कर चुकी करणी सेना ने कंगना रनोट की फिल्म मणिकर्णिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। करणी सेना ने धमकी दी है रिलीज से पहले यदि उन्हें फिल्म नहीं दिखाई जाएगी ताे वे थिएटर्स में तोड़-फोड़ करेंगे। इस धमकी के बाद कंगना भी आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गई हैं। कंगना ने कहा है कि अगर करणी सेना वालों ने परेशान करना नहीं छोड़ा तो वे उन्हें तबाह कर देंगी। कंगना रनोट करणी सेना के साथ इसका मुकाबला करने को तैयार हैं। गौरतलब है मणिकर्णिका के बारे में अफवाह है कि फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई और ब्रिटिश अफसर के बीच प्रेम प्रसंग के बारे में दिखाया जाएगा। हालांकि मेकर्स ने इस अफवाह को खारिज कर दिया है। कंगना ने कहा- “चार इतिहासकारों ने मणिकर्णिका को प्रमाणित किया है। हमें सेंसर से सर्टिफिकेट भी मिल गया है। करणी सेना को इससे अवगत कराया है, लेकिन वे मुझे परेशान कर रहे हैं। मैं भी एक राजपूत हूं और मैं उनमें से हर एक को नष्ट कर दूंगी।” कंगना ने आगे बताया कि सीबीएफसी के चेयरमैन प्रसून जोशी खुद इस फिल्म से जुड़े रहे हैं। जोशी ने फिल्म के गानों, संवादों और बोलों को कलमबद्ध किया है और वे हाल ही में लॉन्च हुए फिल्म के भारत गीत के लॉन्चिंग इवेंट पर भी उपस्थित थे।