बस अड्डे पर स्टार्ट करते ही HRTC की बस में लगी आग

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। जिला मुख्यालय के मुख्य बस स्टैंड पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की हरिद्वार जाने वाली सेमी डीलक्स बस में स्टार्ट करते ही अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस में आग बुरी तरह से फैल गई और कुछ ही देर में पूरी बस जलकर राख हो गई। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है, लेकिन निगम को लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मगर जब तक फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाती, बस का ऊपरी हिस्सा जलकर राख हो गया। केवल बस के टायरों को ही बचाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जैसे ही देर रात करीब एक बजे के आसपास चालक ने बस को स्टार्ट किया, तो अचानक बस ने आग पकड़ ली, लेकिन चालक समय रहते बस से नीचे उतर गया। फिर बस में एक धमाके के बाद बस पूरी तरह से जल उठी। बस में आग लगने से साथ लगती एक निजी बस का रंग तक फीका पड़ गया। उधर एचआरटीसी के नाहन स्थित आरएम राशिद शेख ने घटना की पुष्टि की है। वहीं स्टेशन फायर आफिसर एलएल गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। बस के केवल टायरों को ही बचाया जा सका। जबकि उपरी हिस्सा पूरी तरह से जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि आग की सूचना मिलते ही कमांडेंट हरि स्वरूप शर्मा भी मौके पर पहुंचे। साथ ही दमकल कर्मी पवन कुमार, जीव लाल, जयप्रकाश व हरीश चंद ने बडी मशक्क्क्त के बाद आग पर काबू पाया।

Leave A Reply