(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : मंडी। सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत थुनाग के गांव ओडीधार में आग लगने से 6 कमरों की बनी गौशाला जलकर राख हो गई। आग में तीन गाय व दो भेडे़ं जिंदा जलकर राख हो गई हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गांव को जलने से बचाया। सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत थुनाग के गांव ओडीधार में आग लगने से 6 कमरों की बनी गौशाला जलकर राख हो गई। आग में तीन गाय व दो भेडे़ं जिंदा जलकर राख हो गई हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गांव को जलने से बचाया। यह जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत थुनाग के वार्ड पंच ललित कुमार ने बताया कि इस घटना से प्रभावितों को बहुत ही अधिक नुकसान हुआ है। जहां प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है।