शिमला: बेकाबू हुई सवारियों से भरी बस, पहले दुकान फिर टैक्सी से हुई टक्कर

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। राजधानी के रेलवे स्टेशन के पास एक निजी बस की दुकान से टकराने के बाद सड़क पर जा रही टैक्सी से भिड़ंत हो गई। हादसे के समय बस में करीब 28 सवारियां मौजूद थी। हालांकि हादसे से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक निजी बस जिसे रिंकू नामक चालक चला रहा था। पहले तो रेलवे स्टेशन के पास बनी एक दुकान से जा टकराई। उसके बाद चालक ने जैसे ही बस को सड़क की ओर मोड़ा तो वहां टूटीकंडी यूनियन की एक टैक्सी से उसकी भीड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि अगर बस की बे्रक नहीं लगती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद दोनों चालकों के बीच कहासुनी हो गई। जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

 

इस दौरान टैक्सी चालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बस चालक को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई है। पुलिस का मानना है कि गलती बस चालक की है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave A Reply