ये कुत्ता बाइक पर मारता है Road Trip, बड़े-बड़े लोग हैं फैन

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे हर प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। ये वीडियो किसी इंसान का नहीं, एक डॉग का है जो अपने खास अंदाज की वजह से सेलेब्रिटी बना हुआ है। वीडियो में दिख रहे इस डॉग का नाम सॉक्स (Sox) है और ये लास वेगास (Las Vegas, US) में बाकायदा हेलमेट पहनकर बाइक पर बैठा दिखा तो लोगों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। ट्विटर यूजर काइलिन (Kaelyn) ने ये वीडियो सबसे पहले ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘मेरी मां ने इसे हाईवे पर देखा।’ काइलिन की मां ने लास वेगास फ्री-वे पर ये वीडियो शूट किया। इसे अब तक 1.5 मिलियन लोगो ने देखा है, 27 हजार ज्यादा री-ट्वीट किया जा चुका है, जबकि इसे 80 हजार से ज्यादा लाइक मिले हैं। सॉक्स हक्सी नस्ल का डॉग है, जो घूमने का बेहद शौकीन है, वो भी बाइक पर। इसका इंस्टाग्राम पर पेज भी है, जिसमें 13 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। देखिए वीडियो आप भी सॉक्स के अंदाज के कायल हो जाएंगे।

Leave A Reply