(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। बीजिंग पांच फरवरी को चीन में नया साल मनाया जाने वाला है, जिसके लिए भारी तादाद में डॉग मीट तैयार किया जाने लगा है। यहां के विवादित डॉग मीट फेस्टिवल की तर्ज पर अब नए साल में भी हजारों बेजुबानों की बलि चढ़ाई जाएगी। इसके लिए माफिया ड्रग डीलर एक्टिव हो गए हैं। हर दिन सैंकड़ों कुत्तों को पकड़कर बेरहमी से मार दिया जा रहा है और उन्हें जिंदा जलाकर डॉग मीट बनाया जाता है। ये खुलासा किया है एक सोशल एक्टिविस्ट ने जो इन कुत्तों को बचाने में जुटी है। मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन की सोशल एक्टिविस्ट कैरी एलीमैन ने चीन से 40 कुत्तों को रेस्क्यू किया है। उन्होंने इन कुत्तों को ड्रग डीलर्स के चंगुल से निकाला है, जिन्हें अब सुरक्षित ब्रिटेन पहुंचाया जाएगा। कैरी ने चीन में कुत्तों पर होते भयानक हत्याचार और उनकी बेरहमी से होती हत्याओं की आंखों देखी बयां की है।