(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : कांगड़ा। जिला के इंदौरा स्थित अरनी यूनिवर्सिटी की बस में अचानक आग लग गई। घटना मंगलवार सुबह 9:40 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस पठानकोट-इंदौरा वाया भपू मार्ग से यूनिवर्सिटी जा रही थी। जब यह घटना हुई उस समय बस में करीब 15 स्टाफ मौजूद थे। सभी स्टाफ सुरक्षित बाहर निकल आए। वहीं आग लगने का कारण बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।