हिमाचल: बर्फ में फिसली HRTC बस, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। जिला कुल्लू में वीरवार रात को हुई बर्फबारी से एक बार फिर जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। यहां पर एनएच 305 ओट लुहरी सैंज मार्ग के जलोड़ी जोत में करीव पांच फीट से अधिक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से उपमंडल आनी के कोठी में रामपुर डिपो की बस बर्फ पर फिसल गई, चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी की और मोड़ दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर बस पहाड़ी की और न मुड़ती तो कई लोगों की जान आफत में आ सकती थी। बर्फबारी से प्रदेश की लाइफ लाइन परिवहन निगम के पहिए थमे हुए हैं। कुल्लू में ग्रामीण क्षेत्रों में 50 से अधिक लोकल बस रूट बंद है, करीब 10 से अधिक बस रूटों पर निगम की बसें फंसी हुई है। घाटी के कई गांव में बिजली गुल है और दुर्गम क्षेत्र मलाणा में दो फीट से अधिक बर्फबारी हुई है। उधर उपयुक्त कुल्लू यूनुस ने सैलानियों व स्थानीय जनता से आग्रह किया है कि वे बर्फबारी वाले ऊंचे इलाकों की और न जाएं।

Leave A Reply