हिमाचल: नाले में लुढ़की HRTC बस, 2 घायल, 23 सुरक्षित

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। सोलन जिले में दिल्ली जा रही एचआरटीसी की बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा मंगलवार सुबह पांच बजे के आसपास नालागढ़ से पांच किलोमीटर दूर बागबानियां में हुआ। जहां सवारियां लेकर जा रही बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नाले में जा गिरी। इतना ही नहीं बस साथ लगते बिजली के खंभे को भी तोड़ती हुई साथ ले गई। हादसे के समय बस में 25 सवारियां थीं, जिसमें एक दंपति को चोट आई है, उन्हें उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Leave A Reply