बेंगलुरु में HAL का मिराज 2000 ट्रेनर फाइटर एयरक्राफ्ट क्रैश, 1 पायलट की मौत

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। हिंदूस्तान एयरोन्यूटिक लिमिटेड (HAL) का मिराज 200 ट्रेनर फाइटर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बेंलगुरु में HAL एयरपोर्ट पर यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में दो पालयट बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिनमें से एक ने दम तोड़ दिया। बताया गया है जा रहा है कि एयरक्राफ्ट  में दो ही पायलट सवार थे। हादसे के वक्त दोनों पायलट पैराशूट की मदद से विमान से कूद गए थे, इसमें एक की विमान के मलबे पर गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है विमान में मौजूद दोनों पायलट ट्रेनी थे, जिनके नाम- स्क्वाड्रन लीडर नेगी और स्क्वाड्रन लीडर अबरोल है। वायुसेना ने अपने आधिकारिक बयान बताया, ‘आज सुबह मिराज 2000 ट्रेनर विमान एचएएल द्वारा अपग्रेड किए जाने के बाद एचएएल हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं।’ हादसे की अधिक जानकारी का इंतजार है। दुर्घटना के कारण का भी अभी पता नहीं चल पाया है। खबरों के मुताबिक, यह घटना बेंगलुरु में पुराने एयरपोर्ट रोड पर यमलूर के पास हुई।

Leave A Reply