टैक्स में मिली छूट पर सोशल मीडिया में दौड़ी खुशी की लहर, लोगों ने कहा- ‘मोदी जी शुक्रिया’

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। म्युचुअल फंड इंडस्ट्री को वैसे भी अंतरिम बजट से ज्यादा की उम्मीद नहीं थी लेकिन वह पिछले बजट में इक्विटी बेस्ड म्युचुअल फंड पर लगाए गए एलटीसीजी (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स) को वापस लिए जाने की तरफ देख रहा था। इंडस्ट्री को एलटीसीजी के मोर्चे पर बजट से निराशा हाथ लगी लेकिन इकनम टैक्स में दी गई छूट से उसे बड़ी राहत मिली है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहीं भी एलटीसीजी का जिक्र नहीं किया। लेकिन उन्होंने मध्य वर्ग को सालाना 5 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट देकर म्युचुअल फंड इंडस्ट्री को खुश कर दिया। इसके साथ ही स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा को भी 40,000 से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है। मध्य वर्ग को टैक्स में मिली इस छूट का लाभ म्युचुअल फंड इंडस्ट्री को मिलेगा। इंडस्ट्री को उम्मीद है कि टैक्सपेयर्स अब अपनी बचत का बड़ा हिस्सा म्युचुअल फंड में इनवेस्ट करेंगे। गौरतलब है कि पिछले बजट में एलटीसीजी टैक्स की घोषणा के बाद म्युचुअल फंड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सालाना एक लाख रुपये के कैपिटल गेन पर 10 फीसद टैक्स लगाए जाने की घोषणा की थी।  

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पहले पांच साल के कार्यकाल का अंतिम बजट आज संसद में पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बजट 2019 पेश करते हुए 5 लाख की तक की आमदनी को टैक्स फ्री करने की बड़ी घोषणा की है। वहीं निवेश के साथ  6।5 लाख तक की आमदनी भी टैक्स फ्री कर दी गई है। जिससे नौकरीपेशा लोग काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। मोदी सरकार की इस बड़ी घोषणा से पूरे सामान्य वर्ग के लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं मोदी सरकरा ने 12 करोड़ किसानों को 6000 रुपये तीन किश्तों में दिए जाने की घोषणा भी की है। मोदी सरकार ने इस योजना को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का नाम दिया है। जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। कई लोगों ने सरकार के इस फैसले को मास्टरस्ट्रोक बताया है, वहीं कई ने इसे मजाक करार दिया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इसे स्लॉग ओवर का थर्ड सिक्सर करार दिया है तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘यह कुबेर का खजाना नहीं है सरकार के पास, 30 करोड़ से ज्यादा किसान हैं भारत में।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा की लोग मोदी की इस योजना का लाभ भी लेंगे और उन्हें एमएसपी नहीं बढ़ाने के लिए सत्ता से बाहर भी कर देंगे 

बता दें यह पहली बार है जब सरकार ने टैक्स में इतनी बड़ी छूट दी है। सरकार के इस फैसले से भारत के करदाताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। वहीं किसानों को साल में 6000 रुपए तीन किश्तों में दिए जाने को लेकर भी सोशल मीडिया यूजर्स दो खेमों में बंट गए हैं। जहां एक तरफ कुछ लोग मोदी सरकार के फैसले की तारीफ करते दिख रहे हैं तो कई घोषणाओं को चुनावी घोषणापत्र बता रहे हैं। ट्विटर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मोदी सरकार पर तंज कसा है। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि ‘जब हर क्षेत्र में देश गया घट, तो क्या करोगे ला कर बजट।’ वहीं सोशल मीडिया पर बजट को लेकर मीम्स भी शेयर किये जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक फोटो भी चर्चा का विषय बनी हुई है। यह फोटो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की है। जिसमें वह बजट के दौरान काफी सोच-विचार की स्थिति में दिख रहे हैं।

आम लोगों के लिए बड़ी घोषणाएं

– साथ ही निवेश के साथ अब 6।5 लाख तक पर टैक्‍स छूट मिलेगी। 40 हजार तक के बैंक ब्‍याज पर अब टैक्‍स नहीं लगेगा।

-दो घर होने पर भी कोई टैस नही लगेगा।

-हर करदाता को 13 हजार रुपये का फायदा होगा

-इससे देश के 3 करोड़ लोगों को फायदा होगा।

-स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन भी 40 हजार से बढा़कर 50 हजार रुपये कर दिया गया है।

Leave A Reply