(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। कई जिंदगियां तबाह कर चुके और कई परिवारों को वीरान कर चुके लालू यादव के करीबी और बिहार के कुख्यात अपराधी शहाबुद्दीन के लिए बुरी खबर है । राष्ट्रीय जनता दल के नेता शहाबुद्दीन के भतीजे युसूफ को गोलियों से भून डाला गया है जो शहाबुद्दीन के लिए और उसके आपराधिक साम्राज्य के लिए बहुत बड़ा झटका है ।। इस घटना ने एक बार फिर से पिछले कुछ समय से शांत पड़े बिहार की राजनीति से भूचाल जैसा ला दिया है । गैंगस्टर से बाहुबली राजनेता बने शहाबुद्दीन को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का काफी करीबी माना जाता है। पूर्व सांसद को नौ दिसंबर 2015 को हत्या के एक मामले में दोषी करार दिया गया था, जिसके बाद से वह उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। शहाबुद्दीन के खिलाफ कम से कम 63 हत्या और अपहरण के मामले दर्ज हैं, लेकिन बिहार में नीतीश कुमार की और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद समय ने अचानक ही करवट ली और शहाबुद्दीन के बुरे दिन शुरू हो गये । ये हत्या बिहार के सीवान जिले में हुई है। घटना स्थल सीवान के टाउन थाना क्षेत्र के दक्खिन टोला में बताया जा रहा है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युसूफ को बेहद करीब से गोली मारी गयी थी । उसको तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने तत्काल हाथ पाँव मारने शुरू कर दिए लेकिन अब तक उसको कोई ठोस सफलता नहीं मिली । फिलहाल शहाबुद्दीन इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में अपने कुकर्मो का दंड भोग रहा है ।