अब स्कूलों में सीडी कैसेट से बजेगा राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान, जल्द शुरू होगा ट्रायल

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। प्रदेश के स्कूलों में प्रार्थना के समय गाए जाने वाले राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को लेकर स्कूल शिक्षा बोर्ड एक नया फेरबदल करने जा रहा है। अब स्कूलों में सीडी कैसेट के माध्यम से यह राष्ट्र गीत गाए जाएंगे। विद्यार्थियों को अब सीडी कैसेट को फॉलो करना होगा।  यह कवायद स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले सत्र से शुरू करने जा रहा है। जल्द ही बोर्ड एक ट्रायल बेस भी शुरू करेगा जिसके बाद सफल ट्रायल होने पर इसे नियमित शुरू कर दिया जाएगा। इस खबर की पुष्टि स्कूल शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश सोनी ने की।  स्कूल शिक्षा बोर्ड ने यह फैसला स्कूलों में सही तरीके से राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत न गाने पर लिया है, क्योंकि कई बार बोर्ड ने भी यह माना है कि कई स्कूलों में राष्ट्रगीतों को सही नहीं गाया जाता है। इसके चलते देश का अपमान हो रहा है। इसी कड़ी में बोर्ड ने यह फैसला लिया है कि अब सीडी कैसेट ही राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाएगी। इस सीडी को बच्चे फॉलो करेंगे। बिलासपुर पहुंचने नवनियुक्त शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सोनी ने बताया कि बोर्ड जल्द ही एक ट्रायल करेगा और अगले सत्र के दाखिले के बाद इसे प्रारंभिक तौर पर शुरू कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रगान को मूवी थियेटर में भी शुरू किया था लेकिन वहां पर भी कई बार इन गीतों का अपमान होता देखा गया है क्योंकि इन स्थानों में लोग इन राष्ट्रगीतों की अहमियत नहीं समझते थे। इसके चलते कोर्ट ने मूवी थियेटर में यह प्रक्रिया भी बंद कर दी। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने भी अब यह फैसला लेने का निर्णय शुरू कर दिया है। ताकि देश के राष्ट्र गीतों को सही मायने से गाया जाए व उनका आदर किया जाए सके।  अगले सत्र से स्कूलों में सीडी कैसेट के माध्यम से राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाया जाएगा। जल्द ही बोर्ड एक ट्रायल बेस शुरू करने जा रहा है। जिसके बाद इसे प्रारंभिक तौर पर शुरू कर दिया जाएगा। 
Leave A Reply