इंस्पेक्टर का कालर पकड़कर कांग्रेस नेता द्वारा दी गयी ये धमकी सिर्फ पुलिस को है या UP की जनता को भी ?
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। अगर आप से कहीं कोई सत्य अहिंसा और गांधीवादी विचारधारा की बड़ी बड़ी बातें कर रहा हो तो तत्काल उस पर विश्वास करने के बजाय थोडा समय निकालिएगा और उसको उसके असली रंग में आने दीजियेगा थोड़े समय तक । कहीं वो नेता बाराबंकी के कांग्रेस नेता जैसा न निकले जिसने सीधे सीधे थाने के अन्दर पुलिस वाले का कालर पकड कर उसको ऐसी धमकी दी जो आम व् सभ्य जनता के अन्दर सिरहन पैदा कर देने के लिए काफी है । ध्यान देने योग्य है कि आने वाले समय में राहुल गाँधी की जीत को पक्की मान कर और गत समय तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को हराने वाली कांग्रेस पार्टी के नेताओं के सिर पर बिना सत्ता के ही सत्ता का नशा चढ़ कर बोलने लगा वो भी योगी आदित्यनाथ शासित उत्तर प्रदेश में ।स्थान भी राजधानी लखनऊ से बस थोड़े ही दूर पर। दुस्साहस का रिकार्ड तोड़ देने वाली ये घटना उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की है । यहाँ के थाना बदोसराय में थाने के अन्दर ही एक कांग्रेसी नेता ने बड़े ही दुस्साहसिक अंदाज़ में वहां पर तैनात एक दरोगा का गिरेबान पकड़कर उसे न छोड़ने की धमकी दी। निश्चित तौर पर कांग्रेस नेता का इशारा आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनने एक बाद की तरफ था । बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक ने नेता का वीडियो वायरल होने की घटना को संज्ञान लेते हुए मुकदमा लिखने का आदेश दिया है। तस्वीरों में दरोगा की गिरेबान पकड़ कर धमकी दे रहा यह कांग्रेसी नेता रामनगर विधानसभा का जुल्फी मियां है। यह वीडियो थाना बदोसराय थाने का है। यह नेता थाने के अन्दर ही दरोगा जय किशन को धमकाने लगा और यहां तक कह दिया कि मेरा चेहरा पहचान लो तुम्हारा ट्रांसफर करवा कर रहूंगा। थाने के अन्दर ही पुलिस को धमकाने का वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस घटना से पुलिस की छवि को भी काफी धक्का लगा है और पुलिस की साख गिरी है।