कहां गया योगी की रैली में गया वो विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ता? ममता राज में अनहोनी की आशंका

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। ममता बनर्जी शासित पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। वही पुरुलिया जहाँ हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड हिंदूवादी नेता योगी आदित्यनाथ जी रैली करके आये थी। खबर के मुताबिक़योगी आदित्यनाथ की पुरुलिया में हुई रैली के बाद से ही विश्व हिंदू परिषद् का एक नेता कार्तिक कुमार घोराई गायब है। बीजेपी का मानना है कि उसे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अगवा कर लिया है। खबर के मुताबिककार्तिक कुमार घोराई पुरुलिया में योगी आदित्यनाथ की रैली में शामिल होने के लिए गए हुए थे। लेकिन कार्तिक वहां से वापस नहीं लौटे। वह मंगलवार की रात से लापता हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरु कर दी है, लेकिन विहिप नेता का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। मीडिया सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक़, पुलिस को उस मोटरसायकिल के टूटे हुए हिस्से मिले हैं, जिससे कार्तिक घोराई रैली में शामिल होने के लिए गए थे। कार्तिक कुमार घोराई के परिजनों का कहना है कि वो नहीं जानते कि वह कहां गायब हैं। उन्होंने कहा था कि वह सुबह आ जाएंगे लेकिन अब तक वह वापस नहीं लौटे। बीजेपी नेता चंद्र कुमार बोस ने बताया है कि यह एक गंभीर बात है कि लोग गायब हो रहे हैं। यह खतरनाक स्थिति है। हमने केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से कानून और व्यवस्था की हालत के बारे में चर्चा की है। नेताओं के पास तो अपना सुरक्षा कवच होता है लेकिन कार्यकर्ता खतरे में है। हमलोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बता दें कि पुरुलिया इसलिए संवेदनशील है क्योंकि बीजेपी पुरुलिया के रास्ते बंगाल में घुसने का रास्ता तलाश रही है।  पिछले पंचायत चुनाव के दौरान यहा की एक तिहाई सीटों पर चुनाव नहीं हो पाया था क्योंकि विपक्षी उम्मीदवार अपना नामांकन भी दाखिल नहीं कर पाए थे। फिर भी पुरुलिया में बीजेपी ने सत्तारुढ़ टीएमसी को जमीन दिखा दी थी। लेकिन इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं की ह्त्या का सिलसिला शुरू हो गया था। जिले के दो बीजेपी नेता दुलाल कुमार और त्रिलोचन महतो रहस्यमय परिस्थितियों में फांसी पर लटके हुए पाए गए थे। बीजेपी नेताओं ने इन हत्याओं का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया था लेकिन टीएमसी इससे इनकार करती रही है। इस जिले में हिंसा के पुराने इतिहास को देखते हुए कार्तिक घोराई के लापता होने की घटना चिंतित करने वाली है। यह घटना पुरुलिया जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव की है। चश्मदीदों ने बताया कि जब कार्तिक घोराई लौट रहे थे तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी उनका पीछा कर रही थी। घोराई का फोन बीच रास्ते में ही बंद हो गया था और अब तक स्विच ऑफ बता रहा है।  सूत्रों ने बताया है कि पुलिस को घोराई की गाड़ी के साथ उनके मोबाइल के टूटे हुए टुकड़े भी मिले हैं। कार्तिक के लापता होने के बाद स्थानीय जनता आक्रोशित है तथा सड़कों पर उतरने को मजबूर है।

Leave A Reply