भारत चीन के बीच रिश्तें सुधरे इसलिए बौद्ध भिक्षु करेंगे 108 दिनों तक प्रार्थना
"प्रार्थना में बड़ी शक्ति है। इसी सोच को लेकर हम आए हैं।" बौद्ध भिक्षु बोधगया में रहकर 108 दिनों तक पाठ और प्रार्थना करेंगे।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : भारत और चीन के बीच रिश्ते बेहतर रहें, ऐसी इच्छा को लेकर चीन से 10 बौद्ध भिक्षु बिहार के बोध गया पहुंचे हैं। इन भिक्षुओं का कहना है, “प्रार्थना में बड़ी शक्ति है। इसी सोच को लेकर हम आए हैं।” बौद्ध भिक्षु बोधगया में रहकर 108 दिनों तक पाठ और प्रार्थना करेंगे।इन भिक्षुओं का नेतृत्व कर रहे चाइना बौद्ध मठ के बौद्ध भिक्षु सुजाइन फा ने बताया, “हम भगवान बुद्ध के समझ प्रार्थना सभा कर रहे हैं। समाज और दुनिया में शांति जरूरी है। हर समस्या का हल बातचीत से निकाला जा सकता है। हम नहीं चाहते कि भारत और चीन के बीच रिश्ते खराब हों, क्योंकि दोनों देश दुनिया में अपने-अपने क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा रहे हैं।” इन भिक्षुओं का कहना है कि पाठ के बाद लोगों को रोजाना भोजन करवाया जाएगा।शनिवार से शुरू हुई प्रार्थना सभा : भिक्षुओं ने मंदिर के गर्भगृह में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-पाठ किया। उसके उपरांत मंदिर का परिक्रमा की गई। महामंत्री प्रज्ञा दीप ने बताया कि दुनिया में कई लोगों को जीवन-यापन के लिए जरूरी चीजें नहीं मिल पातीं। ऐसे लोगों को कपड़े और भोजन करवाया जाएगा।”