भारत द्वारा हमले के डर से पाकिस्तान ने आतंकी ठिकानों को कराया खाली

सूत्रों ने बताया कि सेना लगातार कश्मीर के घटनाक्रम पर रक्षा मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से होने वाली संभावित कार्रवाई से पाकिस्तान डर गया है। सेना के सूत्रों के हवाले से खबर है कि नियंत्रण रेखा (LoC) के पास पाकिस्तानी सैनिकों की हलचल बढ़ गई है।सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से गतिविधि अचानक बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के डर से आबादी वाले इलाकों के आस-पास के स्थानों पर चले गए हैं।सूत्रों ने बताया कि सेना लगातार कश्मीर के घटनाक्रम पर रक्षा मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में है। सूत्रों के मुताबिक सेना पाकिस्तान की हर गतिविधि पर नजर रख रही है। फिलहाल सेना किसी भी कार्रवाई को लेकर अलर्ट पर है।बता दें कि गुरुवार को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारत आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लगातार रणनीति बना रहा है। केंद्र सरकार ने सेना को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी छूट भी दे दी है।

Leave A Reply