3 दिन बाद बचाए गए तिब्बत सीमा पर हिमस्खलन में फंसे सेना के 5 जवान
उनकी तलाश के लिए सेना, भारत-तिब्ब्त सीमा बल (आईटीबीपी) और पुलिस की टीम ने ऑपरेशन चलाया था।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : हिमाचल प्रदेश के किनौर में बुधवार को हुए हिमस्खलने के बाद फंसे सेना के पांच जवानों को शुक्रवार रात बचा लिया गया। कुल 11 जवान बर्फ की चपेट में आए थे। उनकी तलाश के लिए सेना, भारत-तिब्ब्त सीमा बल (आईटीबीपी) और पुलिस की टीम ने ऑपरेशन चलाया था। एक जवान शहीद हो गया था, जबकि पांच जवान उसी दिन बचा लिए गए थे।अधिकारियों के मुताबिक, सेना के 16 जवान तिब्बत सीमा के पास नमज्ञा पहाड़ी क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन ठीक करने गए थे। इसी दौरान शिपकिला के पास हिमस्खलन हुआ।जवानों की तलाश में 150 जवानों को लगाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में पहले आशंका जताई गई कि पांचों जवान शहीद हो गए, लेकिन आखिर में इन्हें बचा लिया गया।किन्नौर के डिप्टी कमिश्नर गोपाल चंद ने बताया कि हिमस्खलन में फंसकर शहीद हुए जवान की पहचान रमेश कुमार (41) के तौर पर हुई। वह हिमाचल में बिलासपुर जिले के घुमरपुर गांव के रहने वाले थे। हिमस्खलन की चपेट में आए सभी जवान जम्मू-कश्मीर राइफल्स के हैं।