कुछ इस अंदाज़ में अमिताभ ने किया अभिनंदन का स्वागत !

अभिनंदन के लौटने का पूरा देश जश्न मना रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते हैं।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : भारतीय वायुसेना के बहादुर पायलट अभिनंदन वर्धमान करीब तीन दिनों तक पाकिस्तान की कैद में रहने के बाद कल शुक्रवार को वापस भारत लौटे। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत की सरजमीं पर कदम रखा। अभिनंदन को पाकिस्तान ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर अभिनंदन को शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे भारत को सौंपा। इस दौरान अभिनंदन के चेहरे पर तेज और गंभीरता थी। अभिनंदन के लौटने का पूरा देश जश्न मना रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते हैं। तभी तो अमिताभ बच्चन से लेकर रणवीर सिंह तक कई जानें-माने सेलेब्स ने अभिनंदन की वापसी पर खुशी जाहिर की है और ट्विटर पर उनका वेलकम किया है।

https://twitter.com/SrBachchan/status/1101561265225314304

Leave A Reply