ट्रम्प ने पुछा सवाल – क्या भारत हमें बेवकूफ समझता है ?
मेरीलैंड में कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कान्फ्रेंस (सीपीएसी) में अमेरिकी राष्ट्रपति ने सवाल किया- क्या भारत हमें बेवकूफ समझता है?
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत में टैरिफ की दरें बहुत ज्यादा हैं। अमेरिका से जाने वाली एक बाइक पर भारत 100 फीसद टैरिफ वसूलता है, जबकि वहां से आने वाले इसी तरह के सामान पर अमेरिका कोई टैक्स नहीं लेता। उन्होंने कहा कि हम भी भारत से आने वाले सामानों पर इसी अनुपात में टैरिफ लगाएंगे।मेरीलैंड में कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कान्फ्रेंस (सीपीएसी) में अमेरिकी राष्ट्रपति ने सवाल किया- क्या भारत हमें बेवकूफ समझता है? ट्रम्प ने कहा कि वह बताना चाहते हैं कि सारा विश्व अमेरिका का सम्मान करता है। हम एक देश को अपने सामान पर 100 टैरिफ दें और उनके इसी तरह के सामान पर हमें कुछ न मिले, यह सिलसिला अब आगे नहीं चलेगा।भारत की व्यापार और निवेश नीतियों के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका ने अपनी जीरो टैरिफ नीति को खत्म करने के लिए 6 फरवरी को मंथन शुरू किया था। इस नीति के तहत भारत से निर्यात होने वाले सामान पर टैरिफ नहीं लिया जाता।जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रिफरेंस (जीएसपी) के तहत भारत को टैरिफ में रियायतें मिली हैं। लगभग 5.6 अबर डॉलर (40 हजार करोड़) रुपए का सामान अमेरिका में निर्यात करने पर टैरिफ में रियायत दी जाती है। 1970 में बनाई गई योजना के तहत लाभ पाने वाला भारत विश्व का सबसे बड़ा देश है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कह रहे हैं कि विदेशी कंपनियां मेक इन इंडिया में निवेश करने के लिए आगे आएं। इससे भारत को मैन्यूफैक्चरिंग हब बनने में मदद मिलेगी वहीं युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।ट्रम्प इससे उलट अपनी कंपनियों से बार-बार अमेरिका वापस बुलाने का आह्वान कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये कंपनियां मेक अमेरिका, ग्रेट अगेन अभियान का हिस्सा बनें।