अमित शाह ने कहा – एयर स्ट्राइक का सबूत मांगना शहीदों का अपमान है
सुरक्षा हमारा संकल्प है।मध्यप्रदेश के सागर में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने देश के जवानों को खुली छूट देकर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने को कहा है।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में रैली को संबोधित कर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा भाजपा के लिए केवल एक नारा नहीं है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सुरक्षा के लिए दो बार कार्यवाही करके दिखाई है। सुरक्षा हमारा संकल्प है।मध्यप्रदेश के सागर में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने देश के जवानों को खुली छूट देकर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने को कहा है। हमारी सेना दुश्मनों को करारा जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि एयर स्ट्राइक का सबूत मांगना शहीदों का अपमान है, जिसका जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा दूसरे दलों से बिल्कुल अलग है।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब भारतीय वायुसेना के अधिकारी आतंकवादियों के ठिकानों पर किए गए हवाई हमले की पुष्टि कर चुके हैं तो ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष को इस हमले के सबूत नहीं मांगना चाहिए। उन्हें सेना पर भरोसा रखा चाहिए। शाह ने कहा कि अपने लोगों पर हुए हमले का बदला लेने के लिये विश्व में केवल दो ही देश अमेरिका और इजराइल जाने जाते थे। लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब इसमें भारत का नाम भी शामिल करा दिया है।भाजपा अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरे आत्मविश्वास के साथ लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने एवं सभी 11 सीटों पर भाजपा की विजय के लिए काम करने का आह्वान किया है। शाह ने कहा कि विधानसभा चुनावों की हार से आत्मविश्वास कम करने की जरूरत नही है।
सीना तानकर मोदी एवं राज्य की निवर्तमान रमन सरकार के कामों की सूची लेकर घर-घर मतदाताओं के पास जाइए,जनता आपका दरवाजे खोलकर इंतजार कर रही है।भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाए जाने के विषय पर कहा कि वहां राम जन्मभूमि पर जल्द से जल्द भव्य मंदिर बनाने के लिए कटिबद्ध है। और हम उसे बना कर रहेंगे। लेकिन उच्चतम न्यायालय में कांग्रेस के वकील खड़े हो जाते हैं और इस मामले पर तारीख पर तारीख मांगते हैं।केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को कहा कि कुछ राजनीतिक दल देश की जनता को भ्रमित करने की साजिश में लगे हुए हैं। एक कार्यक्रम के दौरान नकवी ने कहा कि मोदी सरकार में ‘तुष्टिकरण के बिना सशक्तिकरण’ का नतीजा है कि देश के विकास में अल्पसंख्यक भी बराबर के भागीदार बने हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इकबाल, इंसाफ और ईमानदार सरकार है।अमेरिका इसे लश्कर-ए-तैयबा का मूल संगठन बताता है। यह संगठन 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार है जिसमें 166 लोग मारे गए थे। बहरहाल, जमात-उद-दावा ने पाकिस्तान सरकार की कार्रवाई को अनुचित करार दिया है। उसका कहना है कि वह सरकार की इस कार्रवाई को अदालत में चुनौती देगा।जमात-उद-दावा खुद को कल्याणकारी संगठन होने का दावा करता है, लेकिन अमेरिकी विदेश विभाग ने इसे ‘विदेशी आतंकी संगठन’ घोषित कर रखा है। अमेरिका इसे लश्कर-ए-तैयबा का मूल संगठन बताता है। यह संगठन 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार है जिसमें 166 लोग मारे गए थे। बहरहाल, जमात-उद-दावा ने पाकिस्तान सरकार की कार्रवाई को अनुचित करार दिया है। उसका कहना है कि वह सरकार की इस कार्रवाई को अदालत में चुनौती देगा।14 फरवरी को हुए हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद से ही पाकिस्तान पर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने का बड़ा दबाव है। पाकिस्तान के आतंरिक मामलों के मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि राज्य सरकारों ने 182 मदरसों के प्रशासन को अपने हाथ में ले लिया है। इन मदरसों के आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने का संदेह है। पाकिस्तान सरकार ने कहा कि कानूनी एजेंसियों ने 121 लोगों को इस कार्रवाई के तहत हिरासत में ले लिया है।