हिमाचल: 4 सीटों पर 19 मई को होगा मतदान, आचार संहिता लागू

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटों पर 7वें व अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा। मतदान के चार दिन बाद ही 23 मई को नतीजे घोषित हो जाएंगे। चुनाव में 51 लाख 54 हजार 854 लाख मतदाता अपने मत अधिकार का प्रयोग करेंगे। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। इसकी तैयारियों को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.) देवेश कुमार ने रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारियों (डी.ई.ओ.) व पुलिस अधीक्षकों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके अब तक चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचन की तिथि घोषित होते ही आदर्श चुनाव आचार संहिता स्वत: लागू हो गई है। चुनाव आचार संहिता से संबन्धित सभी मामलों पर त्वरित संज्ञान लिया जाएगा।

Leave A Reply