हिमाचल: फिर बिगड़ेंगा मौसम का मिजाज, दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। बीते रोज प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व मध्यम तथा मैदानी क्षेत्रों में बारिश के बाद प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ बना रहा। लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ  रहा। शाम के समय हल्के बादल छाए। बर्फबारी व बारिश के चलते प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्र शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग की मानें तो 13 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा, जिस कारण बुधवार को कुछेक क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है लेकिन आगामी 14 मार्च को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश होने की संभावना है। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं भारी तो कहीं हल्की बर्फबारी होने की संभावना है, वहीं मध्यम तथा मैदानी क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है। मंगलवार को केलांग का न्यूनतम तापमान – 8.0 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं कल्पा – 3.6, मनाली- 3.0, कुफरी- 0.5, डल्हौजी -2.1 व शिमला का 3.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave A Reply