प्रशासन का अतिक्रमण पर कड़ा रूख, ईओ को नोटिस जारी

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। चंबा शहर में लगातर बढ़ रहे अतिक्रमण पर जिला प्रशासन ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को शहर में हुए अतिक्रमण पर उपायुक्त हरिकेश मीणा ने नगर परिषद के ईओ चंबा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रशासन की ओर से जारी नोटिस लगातर बढ़ रहे अतिक्रमण पर जवाब मांगा गया है। नोटिस का निर्धारित समय पर संतोषजनक जवाब न देने पर प्रशासन की ओर से नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त की ओर से की गई कार्रवाई के बाद नगर परिषद चंबा में हड़कंप मच गया है।

Leave A Reply