पीएम मोदी ने मनोहर पर्रिकर को दी श्रद्धांजलि कहा – उनके योगदान को पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा
ट्विटर पर मनोहर पर्रिकर के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए पीएम ने लिखा, 'मनोहर पर्रिकर अद्वितीय नेता थे।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें आधुनिक गोवा का निर्माता बताया है। ट्विटर पर मनोहर पर्रिकर के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए पीएम ने लिखा, ‘मनोहर पर्रिकर अद्वितीय नेता थे। एक सच्चे देशभक्त और असाधारण प्रशासक रहे पर्रिकर का हर कोई प्रशंसक था। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। उनके निधन से बेहद दुखी हूं।’ एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, ‘मनोहर पर्रिकर आधुनिक गोवा के निर्माता थे। उनके मिलनसार व्यक्तित्व और हर किसी से मिलने के स्वभाव के चलते वह सालों से प्रदेश के सबसे बड़े नेता थे। जनहित की उनकी नीतियों ने गोवा की प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया।’ आम आदमी के असली ‘पोस्टर बॉय’ थे पर्रिकर पीएम मोदी ने डिफेंस मिनिस्टर के तौर पर उनके कार्यकाल को याद करते हुए लिखा, ‘भारत रक्षा मंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल का आभारी रहेगा। उनके रक्षा मंत्री रहते हुए भारत सुरक्षा को लेकर कई अहम फैसलों का गवाह बना। पूर्व रक्षाकर्मियों के जीवन की बेहतरी के लिए उन्होंने काम किया था।’
Shri Manohar Parrikar was an unparalleled leader.
A true patriot and exceptional administrator, he was admired by all. His impeccable service to the nation will be remembered by generations.
Deeply saddened by his demise. Condolences to his family and supporters.
Om Shanti. pic.twitter.com/uahXme3ifp
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 17, 2019