वन विभाग की कड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ियों से लदा टैक्टर जब्त

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। पांवटा साहिब के भंगानी वन परिषद ने अवैध लकड़ियों के साथ एक ट्रैक्टर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। फिलहाल वन विभाग की टीम कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार कॉरपोरेशन की लकड़ियां उत्तराखंड बेचने के मकसद से ट्रैक्टर में ले जाई जा रही थी। जिसे वन विभाग ने पकड़ कर अपने कब्जे में ले लिया। डीएफओ पांवटा साहिब कुणाल ने बताया के भंगानी वन परिक्षेत्र के धंधला बीट में एक ट्रैक्टर को अवैध लकड़ियों के साथ पकड़ा जिसके चालक के पास कोई कागजात उपलब्ध नहीं थे। फिलहाल वन विभाग की कार्रवाई जारी है और ट्रैक्टर को पकड़कर भंगानी वन थाना में रखा गया है।

Leave A Reply