निर्मला सीतारमण ने पूछा, मुंबई हमले के बाद कांग्रेस ने क्यों नहीं की एयरस्ट्राइक जैसी कार्रवाई ?
उन्होंने कहा कि अगर मुंबई हमले के बाद इसी तरह की निरोधात्मक कार्रवाई (#airstrike) की गई होती, जैसे कि पुलवामा हमले के बाद की गई थी।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान मुंबई हमले को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि अगर मुंबई हमले के बाद इसी तरह की निरोधात्मक कार्रवाई (#airstrike) की गई होती, जैसे कि पुलवामा हमले के बाद की गई थी। तो मेरे पास यह मानने के पर्याप्त कारण होते की सरकार ने सशस्त्र बलों से बातचीत की थी।अब मेरे पास इस बात को मानने के लिए पर्याप्त कारण हैं कि सशस्त्र बलों ने उस वक्त की केंद्र सरकार (कांग्रेस) सरकार को फोन कर कहा था कि हम किसी भी तरही की कार्रवाई के लिए तैयार हैं आप बस निर्देश दें।।’वही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी कहा कि भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयरस्ट्राईक के बाद उन्होंनें भी जवाबी कार्रवाई की, अपने विमान भेजे लेकिन हमने उनका उनका एक विमान मार गिराया। साथ ही उन्होंने भी हमारा एक विमान नष्ट कर दिया। हमारे पॉयलट को बंदी बना लिया, लेकिन ये भारत की कूटनीतिक सफलता ये रही कि महज 2 दिनों के अंदर हम अपने पॉयलट को वापस ले आए।बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी के सीआरपीएफ के जवानों के काफिले पर आतंकियों द्वारा हमला किया था। इस हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारत द्वारा पाकिस्तान को जवाब देते हुए एयरस्ट्राइक की गई।