एम्स ट्रॉमा सेंटर के ऑपरेशन थिएटर और लिफ्ट में लगी आग, फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू

आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड का 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : एम्स के ट्रॉमा सेंटर के ऑपरेशन थिएटर और लिफ्ट में रविवार शाम आग लग गई। उसकी चपेट में कई मरीज आ गए। इससे ट्रॉमा सेंटर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड का 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी है। करीब आधे घंटे बाद आग को काबू पाया गया। धुएं के कारण ऊपरी तल को मरीजों से खाली कराया गया है।सफदरजंग हॉस्पिटल के पास वाले ट्रॉमा सेंटर में फर्स्ट फ्लोर के ऑपेरशन थिएटर में आग लगी है। रविवार शाम 6 बजकर 12 मिनट पर फायर बिग्रेड को कॉल की गई। मौके पर फायर बिग्रेड की 20 गाड़ियां मौजूद हैं। कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। पूरी बिल्डिंग में आग केवल फर्स्ट फ्लोर में लगी थी, जहां करीब 200 से 300 लोग थे।आग ऑपरेशन थिएटर वाली बिल्डिंग के भूतल में लगी है, जिसमे 6 ऑपरेशन थिएटर हैं। आग लगने के समय 3 ऑपरेशन थिएटर चालू थे, जिनमें मरीजों का ऑपरेशन चल रहा थे।हॉस्पिटल के कर्मचारियों का कहना है कि दो लोगो का ऑपेरशन चल रहा था, जिन्हें डॉक्टर ने बहुत तेज़ी से निपटा कर टांके लगा दिए और एक मरीज का ऑपरेशन होने वाला था, जिसे ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही बाहर निकाल लिया गया। आग पर करीब 30 मिनट में काबू पा लिया गया, इसमे किसी के घायल होने की सूचना नही है। पूरी बिल्डिंग में करीब तीन हजार लोग मौजूद थे। आग लगने के बाद फर्स्ट फ्लोर से मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है।

Leave A Reply